पुलों के धँसने, टूट कर बर्बाद होने का सिलसिला थम नहीं रहा, सीवान में गंडक नहर पर बना पुल तेज आवाज के साथ धड़ाम

पटना
बिहार में पुलों के धँसने, गिरने और टूट कर बर्बाद होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अररिया में बकरा नदी पर बन रहे पुल के गिरने का मामला भी शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार को सीवान में गंडक नहर पर बना पुल तेज आवाज के साथ धड़ाम  हो गया। पुल गिरने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है क्योंकि कई गांव का संपर्क टूट गया है।  पुल गिरने का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत की है।  पिलर धंसते की वजहसे यह हादसा हुआ स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके निर्माण में काफी गड़बड़ी की गई थी।

हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पुल यह महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ती थी। कई गांवों के लोगों का इस पुल से आवागमन होता था। पुल टूटने से आवागमन बाधित हो गया है।  इसका असर हजारों राहगीरों पर पड़ रहा है।  स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुल शनिवार की सुबह गिर गया। बताया जाता है कि पुल 35-40 साल पुराना था। अच्छी बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इस पुल का निर्माण की शुरुआत स्थानीय लोगों ने चंदा करके करवाई। बाद में कुछ सरकारी सहयोग मिला। लोगों का कहना है कि सरकार से हमारी मांग है जल्दी पुल को ठीक करवा दें ताकि जो आवागमन बाधित हो गया है वो चालू हो सके।

जानकारी के मुताबिक इस पुल में आई गड़बड़ी पहले से स्पष्ट हो गई थी। शनिवार की सुबह पुल में दरार देखी गयी जिसके बाद ग्रामीणों ने आना जाना बंद कर दिया था। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पुल के पास जमे थे और आने जाने वालों को आगाह कर रहे थे। यही वजह है कि इतनी बड़ी घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीण कार्य विभाग ने इस पुल को बनाया था। कहा जा रहा है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। विभाग के जेई और एई पर गाज गिर सकती है। इसके पहले बिहार के अररिया जिले में 12 करोड़ की लागत से बन रहा पुल धंस गया।  जिले के बकरा नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा था। मंगलवार को दोपहर में नेपाल से सिकटी प्रखंड से होकर बहने वाली बकरा नदी में काफी मात्रा में पानी आ गया।न जिससे पुल के दो पिलर ध्वस्त हो गए और पल भरभरा कर गिर गया।  इस मामले में कई अभियंताओं को सस्पेंड कर दिया गया।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें