भारतीय रेलवे 2029 तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की लगभग 250 यूनिट को चलाने के लिए प्लानिंग: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली
वंदे भारत ट्रेन के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। जी हां, रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को चलाने की प्लानिंग पूरी कर ली है। ऐसा बताया जा रहा है कि 15 अगस्त से वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का ट्रायल शुरू किया जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद जल्द ही इस ट्रेन को आम यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। अपने एक बयान में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की थी कि भारतीय रेलवे 2029 तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की लगभग 250 यूनिट को चलाने के लिए प्लानिंग है।

किन रूटों पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर
रिपोर्ट्स की मानें तो, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-कोलकाता रूट पर नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलने की उम्मीद है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक विवरण उपलब्ध नहीं है। ये ट्रेनें भविष्य में राजधानी एक्सप्रेस की जगह ले सकती हैं। वंदे भारत स्लीपर का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई के सहयोग से बैंगलोर में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड की विनिर्माण इकाई में किया जा रहा है।

कितनी होगी वंदे भारत स्लीपर की स्पीड
नई वंदे भारत स्लीपर अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है, और इसका बाहरी डिजाइन लगभग वंदे भारत एक्सप्रेस के समान बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे और यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा के लिए 823 बर्थ होंगी। इस ट्रेन में यात्रियों को हवाई जहाज जैसी सुविधा प्रदान की जाती है। भोजन और पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पैंट्री व्यवस्था होगी। बाहरी हिस्से में एक स्वचालित दरवाजा, एक गंध रहित शौचालय शामिल होगा। इस ट्रेन के कोच पूरी तरह से ध्वनि-रोधी होंगे और यात्रा के दौरान यात्रियों को अच्छी नींद के लिए आराम मुहैया कराएंगे।

रेलवे जल्द शुरू करेगा वंदे भारत मेट्रो
रेलवे विभाग द्वारा आसपास के शहरों को जोड़ने के लिए वंदे भारत मेट्रो सेवा शुरू किए जाने की प्लानिंग चल रही है। ये ट्रेनें कानपुर-लखनऊ, दिल्ली-मेरठ, मुंबई-लोनावाला, वाराणसी-प्रयागराज, पुरी-भुवनेश्वर और आगरा-मथुरा के बीच संचालित होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक कोच में 250 लोग आसानी से यात्रा कर सकते हैं। रेलवे द्वारा जल्द ही वंदे भारत मेट्रो का ट्रायल रन किया जाएगा।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें