विटमिन-ई से चेहरे पर लाये सिलेब्रिटी जैसा ग्लो

 
 

विटमिन-ई का एक कैपसूल लेकर आप इसे काटें और अपने फेस पैक में मिक्स कर लें। सिर्फ इतना भर करने से आपका चेहरा चमक उठेगा। आप फेस पैक बनाने में इस कैप्सूल का उपयोग करें या फिर चाहें को अथिया शेट्टी की तरह भी इसे अपनी त्वचा पर लगा सकती हैं।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अपने चेहरे पर ऐसे प्रॉडक्ट्स अप्लाई करती हैं, जिन पर टाइम कम से कम खर्च हो और ग्लो ज्यादा से ज्यादा मिले। ऐसा ही एक तरीका है विटमिन-ई। आपने अब तक विटमिन-ई को बालों पर लगाने के बारे में सुना होगा लेकिन आप इसका उपयोग अपनी त्वचा को जवां बनाए रखने में भी कर सकती हैं।

ऐसे करें विटमिन-ई का उपयोग
आप मार्केट में किसी भी मेडिकल स्टोरी से विटमिन-ई का कैप्सूल ले सकती हैं। इसके बाद इस कैप्सूल को काटकर इसका तेल एक कटोरी में निकाल लें। चाहें तो इस तेल को सीधे त्वचा पर लगा लें या फिर आप यहां बताई गई चीजों के साथ मिक्स करके भी विटमिन-ई का उपयोग कर सकती हैं

-ऐलोवेरा जेल में मिक्स करके
-बादाम के तेल के साथ मिलाकर
-फेस पैक में मिक्स करके
-नारियल तेल में मिलाकर
-बॉडी लोशन में मिक्स करके

इस तरह मिलता है गजब का निखार
विटमिन-ई को त्वचा पर लगाने से चेहरे पर रेडिऐंट ग्लो आता है। आप इस तेल को फेस सीरम की तरह भी उपयोग कर सकती हैं। आप विटमिन-ई कैप्सूल के अंदर मौजूद तेल को चेहरे पर रात को सोने से पहले लगाएं।

विटमिन-ई को चेहरे पर लगाते समय हल्के-हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। सिर्फ एक सप्ताह तक लगातार इस तेल का उपयोग करके देखें आपका चेहरा चमक उठेगा। यह तेल आपकी त्वचा को अंदर से हील करने का काम करता है। इससे त्वचा स्वस्थ और ग्लोइंग नजर आती है।

डार्क सर्कल हटाने के लिए
यदि आपको डार्क सर्कल की समस्या है तो विटमिन-ई इस समस्या को दूर करने में बहुत अधिक प्रभावी है और आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप विटमिन-ई के कैप्सूल को बादाम के तेल में मिक्स करके त्वचा पर लगाएं।

इसका उपयोग रात में करें और खासतौर पर आंखों के नीचे की त्वचा पर हल्के हाथों से 3 से 4 मिनट की मसाज करें। सिर्फ 2 सप्ताह में काले घेरे गायब हो जाएंगे।

त्वचा में कसावट लाने के लिए
यदि देखभाल के अभाव और बढ़ती उम्र के कारण आपकी त्वचा ढीली पड़ने लगी है तो आप रात के समय सोने से पहले अपने चेहरे पर विटमिन-ई कैप्सूल का तेल ऐलोवेरा जेल में मिक्स करके लगाएं।

इस तैयार मिक्स से चेहरे और गर्दन पर मसाज करें। आप चाहें तो पूरे शरीर पर इस मिक्स को बॉली जेल की तरह भी उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बार में कम से कम 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल और 2 विटमिन-ई कैप्सूल की जरूरत होगी।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें