भोपाल
मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। डिंडौरी के रास्ते मानसून ने मध्य प्रदेश में प्रवेश किया है। प्रदेश में एंट्री के साथ ही मानसून ने पांच जिलों को कवर किया है। इनमें डिंडौरी, अनूपपुर, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में प्रवेश किया है। इन जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में भी प्री मानसून बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल में भी शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई है। आइए आपको बताते हैं कि मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में मानसून कब पहुंचेगा।
भोपाल में पांच इंच बारिश हुई
प्री मानसून की बारिश भोपाल में जोरदार हुई है। भोपाल में छह घंटे के अंदर पांच इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में 25 साल बाद प्री मानसून में ऐसी बारिश हुई है। अभी मौसम विभाग ने भोपाल समेत अन्य जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में 123.4 मिमी बारिश हुई है। इससे भोपाल में जल स्त्रोतों में पानी का स्तर बढ़ेगा।
भोपाल और इंदौर में कब पहुंचेगा मानसून
वहीं, एमपी में मानसून की एंट्री के बाद लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर हमारे शहरों मानसूनी बारिश कब होगी। मौसम विभाग के पूर्वनुमान के अनुसार भोपाल में मानसून शनिवार या रविवार को पहुंच सकता है। वहीं, इंदौर में रविवार को मानसून पहुंचेगा। हालांकि दोनों शहरों में अभी प्री मानसून की बारिश हो रही है।
इन जगहों पर शनिवार को पहुंचेगा मानसून
वहीं, जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम संभाग और खंडवा जिले में मानसून शनिवार को पहुंच जाएगा। इन जिलों में मानसून की दस्तक के साथ ही जोरदार बारिश शुरू हो जाएगी। प्री मानसून गतिविधियां यहां भी हुई हैं।
सागर-इंदौर में रविवार को पहुंचेगा मानसून
इसके साथ ही इंदौर, विदिशा, सागर, सतना, रीवा और सिंगरौली समेत विंध्य के जिलों में रविवार को मानसून पहुंच जाएगा। हालांकि विंध्य रीजन में प्री मानसून गतिविधियां भी उतनी नहीं हुई है। मानसून की दस्तक के साथ ही धान की बुआई भी शुरू हो जाएगी।
इन जिलों में देर से आएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उज्जैन, धार, राजगढ़, गुना, टीकमगढ़ और छतरपुर में 25 जून को मानसून पहुंचेगा। अभी मानसून की जो गति है, उसके मुताबिक जून के अंत तक मध्य प्रदेश को कवर कर लेगा।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री की संभावित तारीख 18 जून थी। अगले 48 घंटे में मध्य एमपी को मानसून कवर कर लेगा। इसमें भोपाल भी शामिल है।
मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तेज बारिश का अलर्ट
कुछ जिलों में प्री-मानसून एक्टिविटी
8 जिलों में 48 घंटे में एंटर हो सकता है मानसून
भोपाल, इंदौर, जबलपुर में 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून
शाजापुर, राजगढ़ में आज तेज बारिश का अलर्ट
ग्वालियर और दतिया में गर्मी का असर
राजधानी में अगले 4 दिन तेज बारिश का अलर्ट
प्रदेश के कुछ जिलों में बनी रहेगी प्री-मानसून एक्टिविटी
री मानसून के दौरान मध्य प्रदेश में बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां काफी अनुकूल बनी हुई है. अगले दो दिन में यह मध्य प्रदेश के आधे से अधिक हिस्से में छा सकता है. हालांकि हवाओं के साथ नमी आने की वजह से पूरे प्रदेश में वर्षा हो रही है.
इधर, गुरुवार-शुक्रवार की रात मध्य प्रदेश के 43 जिलों में बारिश हुई थी. भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में 5 घंटे में 4.8 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि सीहोर में 4 इंच बारिश हुई. इंदौर, उज्जैन, विदिशा, बालाघाट समेत अन्य जिलों में भी तेज और रिमझिम बारिश हुई थी.
मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक होगी बारिश
आज मध्य प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने शाजापुर और राजगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. इसके साथ ही यहां आंधी चलने की संभावना है. वहीं ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, दतिया और भिंड में आज मौसम साफ रहेगा.
बीते दिन MP के इन शहरों में ऐसा रहा तापमान
शुक्रवार को भी प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई. इनमें भोपाल, बैतूल, धार, इंदौर, खंडवा, उज्जैन, जबलपुर, मलाजखंड आदि शहर शामिल हैं. वहीं इन जिलों में बारिश की वजह से दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है. शुक्रवार को भोपाल में तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 31 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 38.6 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और उज्जैन में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा. यहां का तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा धार में 31.3 डिग्री सेल्सियस और खंडवा में 31.5 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया. हालांकि मंडला सबसे गर्म शहर रहा. यहा का पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
25 जून तक पूरे मध्य प्रदेश में शुरू हो जाएगी मानसूनी बारिश
आमतौर पर केरल में 1 जून को मानसून पहुंचता है. इस बार 2 दिन पहले यानी 30 मई को ही मानसून पहुंच गया. वहीं 10 जून 2024 तक रफ्तार अच्छी रही, लेकिन उसके बाद धीमा पड़ गया और 18 जून के बाद से मानसून आगे नहीं बढ़ पाया और ये तीन-चार दिनों तक अमरावती, जलगांव, चंद्रपुर आदि स्थानों पर ही रुका रहा. वहीं अब 20 जून के बाद एक बार फिर से ये मानसून आगे बढ़ा है.
दक्षिण और पूर्वोत्तर के लगभग सभी प्रदेशों में मानसून पहुंच चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 25 जून तक मानसूनी हवाओं की दो लहर गुजरेगी. इसके बाद यहां पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी.
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











