आज लॉन्च होगी नई Hyundai Verna, जानें डिजाइन, फीचर्स और कीमत समेत हर डिटेल

हुंडई वरना के 2023 मॉडल का इंतजार बस खत्म होने वाला है. साउथ कोरियन कार कंपनी आज इस शानदार सेडान का 6th जनरेशन मॉडल इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी. ऐसी उम्मीद है कि अपकमिंग कार पिछले कई सालों से कायम वरना की लीगेसी का बरकरार रखेगी. नई हुंडई वरना को नए डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा. इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. आगे आप इसके संभावित फीचर्स और कीमत की जानकारी देख सकते हैं.यह तो आप जानते ही हैं कि Hyundai Verna 2023 को 21 मार्च यानी आज लॉन्च किया जाएगा. नई वरना के डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने आगे, पीछे और साइड से इस कार को रीडिजाइन किया है. इसके अलॉय व्हील भी नए हैं, और इसका कूप स्टाइल का पिछला लुक काफी अट्रैक्टिव है.

यह भी पढ़ें