नईदिल्ली
देश में मौसम का मिजाज अलग-अलग है। कहीं बारिश तो प्रचंड गर्मी का प्रकोप है। झारखंड और ओडिशा में हीटवेब और बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह निर्णय शिक्षा विभाग ने छात्रों के सेहत को मद्देनजर रखते हुए लिया है। ओडिशा में यह आदेश सिर्फ एक दिन तक प्रभावी रहेगा। वहीं बिहार में विभाग द्वारा जारी आदेश अगले आदेश तक लागू रहेगा। आइए जानें दोनों राज्यों में स्कूलों का संचालन कब होगा-
ओडिशा में कब संचालित होगी कक्षाएं?
ओडिशा में राज्य में सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन 21 जून को सुबह 6 बजे से लेकर 10:30 बजे होगा। इस संबंध में स्कूल और जन शिक्षा विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी किया है। नया टाइम टेबल कक्षा 1 से लेकर 8 तक प्रभावी होगा।। 22 जून से सभी स्कूलों में क्लासेस पहले की तरह ही संचालित होंगी।
कक्षा केजी से 12वीं के समय में हुआ बदलाव
झारखंड स्कूली एवं साक्षरता विभाग ने कक्षा केजी से लेकर 12वीं के छात्रों के समय-सारणी में बदलाव किया है। राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त और सभी निजी स्कूलों में कक्षाओं का संचालन सुबह 7 बजे से लेकर 11:30 बजे तक होगा। निजी विद्यालयों का संचालन आरटीआई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत होगा।
राज्यों में कैसा है मौसम का हाल
देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं कुछ हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी से लोग परेशान है। झारखंड के 10 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। हालांकि राजधानी रांची में आज बारिश हुई। अगले 24 घंटों में ओडिशा के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











