MPPSC की राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 30 जून को होगी , जारी हुई गाइडलाइन

इंदौर
 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) जून अंतिम सप्ताह में राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 करवाने जा रहा है। आयोग की तैयारी अंतिम चरण में है। 30 जून को दस जिलों में परीक्षा होगी। 140 पदों के लिए 2961 उम्मीदवार इन केंद्रों पर परीक्षा देंगे। आयोग ने उम्मीवारों को एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। परीक्षा दो सत्रो में आयोजित होगी। आयोग के मुताबिक परीक्षा संबंधित गाइडलाइन भी जारी की जा चुकी है।

17 दिसंबर को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 आयोजित की गई थी। महीनेभर के भीतर आयोग ने परिणाम जारी कर दिया। ओबीसी आरक्षण के चलते आयोग ने 87-13 प्रतिशत के आधार पर परिणाम निकाला, जिसमें मुख्य और प्राविधक सूची बनाई गई। 140 पदों के लिए 2961 उम्मीदवारों का चयन किया गया। 12 पद सहायक वन संरक्षक और 126 वन क्षेत्रपाल के रखे गए हैं।

रिजल्ट जारी होने के सप्ताहभर बाद ही आयोग ने फरवरी 2024 में मुख्य परीक्षा करवाने का फैसला लेकर इसकी सूचना जारी कर दी थी, मगर अभ्यर्थियों ने जल्द परीक्षा करवाने से तैयारी अधूरी रहने की बात कहते हुए विरोध किया था।

इसी के बीच आयोग ने परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी। अब परीक्षा को 30 जून को करवाया जा रहा है। आयोग के अधिकारियों के मुताबिक अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड अगले दो से तीन दिनों में जारी किए जाएंगे।

राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के साक्षात्कार दो जुलाई से

राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 में चयनित उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए आयोग ने तारीख तय कर दी। 2 जुलाई को चयनित उम्मीदवारों को आयोग कार्यालय में पहुंचना है। जहां साक्षात्कार शुरू होने से पहले अपने दस्तावेजों की जांच करवाना होगी। 15 पद परियोजना क्षेत्रपाल के रखे गए हैं।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें