विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। इस एकतरफा मैच में शानदार जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया की टीम इकलौती ऐसी टीम बन गई है, जिसने भारत को वनडे फॉर्मेट में 2 बाद 10 विकेट से करारी शिकस्त दी है।दरअसल, मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 26 ओवर में ही 117 रन पर ढेर हो गई।इसके बाद 118 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की तूफानी पारी के दम पर 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 26 ओवर में 117 रन पर सिमट गई और इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लक्ष्य ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 11 ओवर में ही हासिल किया। कंगारू टीम ने शानदार एकतरफा जीत हासिल कर इतिहास रच दिया।
Australia win the second #INDvAUS ODI. #TeamIndia will look to bounce back in the series decider ???? ????
Scorecard ▶️ https://t.co/dzoJxTO9tc @mastercardindia pic.twitter.com/XnYYXtefNr
— BCCI (@BCCI) March 19, 2023











