कोर्टयार्ड बाय मैरियट में बंगाली फ़ूड फेस्टिवल आज से

भोपाल
यदि आप नारकेल चोलर दाल, बासंती पुलाव, आलू घुघनी की चाट और संदेश व रोशोगुल्ला जैसी स्वादिष्ट बंगाली डिशेस के शौक़ीन हैं तो आगामी 10 दिनों तक आप इनका जमकर मजा उठा सकते हैं. कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल के मल्टी कुजीन रेस्टोरेंट मोमो कैफे में 21 से 30 जून तक शाम 7.30 बजे से रात 11 बजे तक 10 दिवसीय 'बंगाली फूड फेस्टिवल' का आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में बंगाल की वेज व नॉन वेज डिशेस की विस्तृत व आथेंटिक श्रंखला को सर्व किया जायेगा। कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल के एग्जीक्यूटिव शेफ, अमोल पाटिल, ने बताया कि भोपालवासियों को बंगाल का स्‍वाद पहुंचाने के लिए उन्होंने अपनी टीम के साथ लजीज बंगाली व्यंजनों का एक व्यापक मेनू तैयार किया है।

कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल के महाप्रबंधक, राकेश उपाध्‍याय ने कहा, “यह फ़ूड फेस्टिवल पारम्परिक व लोकप्रिय बंगाली खानपान संस्कृति को भोपालवासियों के समक्ष प्रस्तुत करने का एक प्रयास है। इस फेस्टिवल में देश के अलग अलग कोनों की डिशेस को पसंद करने वाले फ़ूड लवर्स बंगाल के स्वाद से रु-ब-रु होंगे।”

बंगाली फ़ूड फेस्टिवल के मेन्यू में कसुंडी फ्राइड फिश, वेजिटेबल्स चॉप, बेगुनी, मोचर चॉप (बनाना फ्लावर कटलेट), पियाजी और पोस्टो वड़ा जैसे मुंह में पानी ला देने वाली शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों की एक आकर्षक श्रृंखला मौजूद रहेगी। इसमें विभिन्न प्रकार के सलाद भी इसका हिस्सा होंगे।

मेन कोर्स में आलू फुलकोफिर दालना, नारकेल चोलर दाल, पनीर मखनी, सुखतो, स्टीम राइस, बसंती पुलाव, घी भात, आलू पोस्टो, सब्जी दीया मोगर दाल, आलू दम, मसूर दाल, हरी मटर कचौरी, शाकाहारी पुलाव, झिंगे आलू शामिल हैं। साथ ही दाल पूरी, चचरा करी, मिस्टी पुलाव, कच्चा कलाल दाल, लुची गुगनी, सुक्को, आलू भाजा, मिक्स्ड वेजिटेबल और मीठा पुलाव का भी आनंद मेहमान ले सकेंगे। नॉन वेजटेरियन्स चिकन चाप, घाव बाटा, माचर झाल, बाटी चिंगरी, कोलकाता मटन बिरयानी और कई अन्य व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।

राज भोग, सोंदेश, कच्चा गुल्ला, पाईश, गोजा, रसगुल्ला, रसमलाई, लॉर्ड चाम, मिहिदाना, चना पाईश, बेक्ड रसगुल्ला, पंतुवा, दरबेश, अंगूरी रसमलाई और मिष्ठी दोई जैसे मीठे व्यंजनों के साथ आप अपने डिनर को समाप्त कर सकेंगे।  इसके अतिरिक्त खट्टे मीठे और चटपटा खाने के शौकीनों के लिए लाइव काउंटर्स भी मौजूद रहेंगे जहाँ दही पापड़ी चाट, दही भल्ले, आलू घुगनी की चाट, फुचका और ढकाई चाट का आनंद लिया जा सकेगा।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें