सरकारी स्कूल में छात्राओं से यूनिफार्म उतार कर डांस करवाया, FIR दर्ज

जबलपुर , घमापुर पुलिस थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में 1 शिक्षक ने कक्षा पांच की छात्राओं को एक कमरे में बंद करके यूनिफॉर्म उतरवाई और फिर आपत्तिजनक गाने पर डांस करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन यह पता लगाना बाकी है कि ऐसा पहली बार हुआ या इससे पहले भी हो चुका है।

इंस्पेक्टर चंद्रकांत झा थाना प्रभारी घमापुर, ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस स्कूल में कुल 2 शिक्षक पढ़ाते हैं। घटना वाले दिन 1 शिक्षक (जो कक्षा 5 के विद्यार्थियों को पढ़ाता था) छुट्टी पर था इसलिए दूसरे शिक्षक ने क्लास अटेंड की। कुछ देर बाद उसने सभी लड़कों को क्लास रूम से बाहर निकाल दिया और क्लासरूम को अंदर से बंद कर लिया। इंस्पेक्टर चंद्रकांत झा ने बताया कि, आरोपी शिक्षक ने सभी छात्राओं को ट्यूनिक (कमर के ऊपर पहने जाने वाला वस्त्र) उतारने के लिए दबाव बनाया। और फिर एक आपत्तिजनक गाना बजा कर सबको डांस करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसने धमकी दी कि यदि किसी ने इस कार्यक्रम के बारे में घर में किसी को भी बताया तो उसे दर्दनाक पनिशमेंट दी जाएगी। लड़कियां डर गई और किसी ने नहीं बताया लेकिन शुक्रवार को एक लड़की ने अपनी मां को सब कुछ बता दिया। 

यह भी पढ़ें