चलती रेलगाडी से उतरते समय ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फसी महिला, RPF जवान ने बचाया

ग्वालियर में मुंबई से चलकर ग्वालियर पहुंची चलती ट्रेन से उतरते समय एक बुजुर्ग महिला ट्रेन प्लेटफार्म के बीच में अचानक फस कर हादसे का शिकार हो गई। पत्नी को गिरता देख पति ने बचाने की कोशिश तो पूरा भी गिरकर घायल हो गए। वही प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच महिला को फंसा हुआ देखकर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने समय रहते दौड़ कर अन्य यात्रियों की मदद से बाहर खींच कर बचा लिया। वही ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला व पत्नी को बचाते वक़्त पति को भी मामूली चोट आई थी, जिनका प्लेटफार्म पर ही ट्रीटमेंट करने के बाद उन्हें घर के लिए रवाना कर दिया गया। अगर आरपीएफ जवान सही समय पर बुजुर्ग महिला को नहीं खींचता तो उसकी जान भी जा सकती थी। वही घटना का यह पूरा वीडियो रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

ग्वालियर के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे मुंबई से चली ट्रेन क्रमांक 12617 मंगला लक्षदीप एक्सप्रेस ग्वालियर के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची थी। और 1 मिनट बाद ही वह दिल्ली के लिए रवाना होने लगी तभी उससे उतरते वक्त एक बुजुर्ग महिला प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ी गिरने के बाद वह प्लेटफार्म और चलती ट्रेन के बीच फस गई पत्नी को फंसा हुआ देखकर उनके पति ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी गिरकर हादसे का शिकार हो गए। वही ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान मनोज कुमार यादव ने अपनी जान की परवाह न करते हुए महिला यात्री को ट्रेन एवं प्लेटफार्म मध्य फंसते देखा तो दौड़ कर फंसी हुई महिला यात्री को आसपास खड़े अन्य यात्रियों की मदद से खींच कर बाहर निकाल लिया। जिससे बुजुर्ग महिला की जान बच गई, समय रहते बुजुर्ग महिला को बाहर निकाल लिया गया जिससे उन्हें ज्यादा चोट नहीं थी, इसलिए उसको प्लेटफार्म नंबर 2 पर बिठाकर डॉक्टर को बुलाया गया जहां उनका उपचार करने के बाद घर के लिए रवाना कर दिया गया। वही महिला और उसके पति की ट्रेन की चपेट में आने का यह वीडियो स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

 

यह भी पढ़ें