MC Stan के लाइव कॉन्सर्ट में करणी सेना का हंगामा, कैंसिल हुआ शो

बिग बॉस 16 के विनर और रैपर एमसी स्टैन लाखों दिलों की धड़कन है और फैंस उन्हें बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। शो में उनके अंदाज़ को लोगों ने काफी पसंद किया और उनके चाहने वालों की फेहरिस्त बहुत ज्यादा लंबी हो चुकी है। यही वजह है कि हर जगह उनका जलवा देखा जा रहा है और शो खत्म होने के बाद वह लगातार लाइव कॉन्सर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हाल ही में उन से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसे सुनने के बाद फैंस काफी गुस्से में आ गए हैं और ट्विटर पर उनके समर्थन में Public Stand With MC Stan ट्रेंड कर रहा है। दरअसल इंदौर में रैपर का शो कैंसिल हो जाने के बाद यह सारा मामला शुरू हुआ है।

जानकारी के मुताबिक इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की एक होटल में एमसी स्टैन का कॉन्सर्ट रखा गया था। यहां आने से पहले ही करणी सेना ने यह बोल दिया था कि अगर उन्होंने किसी भी आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया तो इसका विरोध किया जाएगा लेकिन रैपर ने अपने गानों को स्टेज पर परफॉर्म किया और जैसे ही उनकी परफॉर्मेंस हुई स्टेज पर करणी सेना के लोग पहुंच गए।

देखते ही दिखे मामला इतना बढ़ गया कि रैपर को अपना शो बीच में छोड़कर वहां से जाना पड़ा। हंगामा इतना ज्यादा बढ़ चुका था कि पुलिस को हल्का फुल्का बल प्रयोग करना पड़ा जिसके बाद होटल मैनेजमेंट ने कॉन्सर्ट को बंद कर दिया। इधर करणी सेना के विरोध को देखने के लिए लोगों का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा।

यह भी पढ़ें