मध्य-प्रदेश के छतरपुर (Chhatarpur) में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री लगातार सुर्खियों में रहते हैं. वो हमेशा सनातन धर्म के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के खिलाफ मुखर रहते हैं. कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज से मायानगरी के नाम से विख्यात मुंबई में दिव्य दरबार लगाएंगे. यह दरबार दो दिनों तक लगेगा. इसमें देश विदेश से लाखों श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना है.











