न्यूजीलैंड के कर्माडेक आइसलैंड पर 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

न्यूजीलैंड के कर्माडेक आइसलैंड पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

इससे पहले 4 मार्च को भी इसी स्थान पर 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। हालांकि तब सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी और कोई नुकसान भी नहीं हुआ था। इस भूकंप का केंद्र सतह से 152 किलोमीटर नीचे था।

यह भी पढ़ें