23 मार्च को भोपाल में यूथ महापंचायत, युवा नीति का होगा लोकार्पण, लाखों युवाओं से संवाद करेंगे सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश की युवा नीति इस महीने की 23 मार्च को घोषित की जाएगी, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज इसे लेकर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की, इसी दिन यूथ महा पंचायत का भी आयोजन होगा, मुख्यमंत्री ने इसे लेकर भी दिशा निर्देश दिए। यूथ महापंचायत में कुछ युवा मौजूद रहेंगे और लाखों युवा वर्चुअली जुड़े रहेंगे जिनसे मुख्यमंत्री सीधा संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की युवा नीति, युवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नीति की विशेषताएँ पूरे देश में पहुँचे और इस पहल की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं का उत्साहवर्धन आवश्यक है। यूथ महापंचायत में युवा सरपंच और पार्षद भी आमंत्रित किए जाएँ।

यह भी पढ़ें