अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, 70 हजार से अधिक घरों की बिजली गुल

अमेरिका में मंगलवार को एक बर्फीले तूफान का कहर देखने को मिला है। अमेरिका के उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों में मंगलवार को आए एक बर्फीले तूफान ने भारी तबाही मचाई। जिससे हजारों घरों की बिजली गुल हो गई है। इस दौरान स्कूलों को भी बंद करना पड़ा है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार को आए बर्फीले तूफान से न्यू इंग्लैंड के कुछ हिस्से, न्यूयॉर्क, उत्तर पूर्वी पेंसिल्वेनिया और उत्तरी न्यू जर्सी के प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा उत्तरी न्यूयॉर्क और कैटस्किल पर्वत के कुछ हिस्सों में लगभग दो फीट तक बर्फ जम गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बर्फीले तूफान के कारण बुधवार तक और भी बर्फ पड़ने की संभावना है।होचुल ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर बताया कि भारी हिमपात ने आज राज्य के ज्यादातर हिस्सों को प्रभावित किया है और यह अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि 74,700 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई है और रात में तेज हवा चलने का अनुमान है।इसके अलावा डेरी, न्यू हैम्पशायर में अग्निशामकों और पुलिस अधिकारियों ने एक पेड़ के नीचे फंसी लड़की को भी बचाया है। अधिकारियों ने कहा कि लड़की बाहर अपने माता-पिता के पास खेल रही थी, जो बर्फ साफ कर रहे थे, तभी पेड़ उस पर गिर गया। उसे मामूली चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें