पठान की बम्पर कमाई जारी , अभी तक शाहरुख खान दीपिका पादुकोण का जलवा बरकरार

पठान की बम्पर कमाई अभी भी जारी है। शाहरुख खान ने फिल्म zero के बाद फिल्म पठान से चार सालों सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। इससे पहले किंग खान फिल्म जीरो में नजर आए थे, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन पठान अब ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। कई क्रिटिक्स और सोशल मीडिया मूवी एक्सपर्ट फिल्म पठान को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का टैग दे चुके हैं। 7वें हफ्ते भी पठान की रफ्तार में कोई खास कमी नहीं देखी गई। पठान के बाद रिलीज हुई कोई फिल्म अभीतक इसे टक्कर नहीं दे पाई है। फिल्म का ताबातोड़ कलेक्शन फिल्म के सक्सेस की कहानी को साफ बयां कर रहा है।

पठान लगातार 46 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर कुंडली मारे बैठी है। बॉक्स ऑफिस पर पठान का कब्जा इस कदर छाया हुआ है कि अब इसे बॉक्स ऑफिस से हिला पाना किसी के बस की बात नहीं है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की रिलीज के धमाकेदार कमाई के बीच पठान भी लगातार कमाई करती हुई दिख रही है। फिल्म रिलीज के 45 दिन बीतने के बाद भी शाहरुख खान की पठान का कलेक्शन 7वें शनिवार बढ़ा है। हालांकि अक्षय कुमार की सेल्फी और कार्तिक आर्यन की शहजादा को पठान ने धूल चटा दी है। वहीं अब फिल्म के 7वें शनिवार की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है।शाहरुख खान ने पठान के साथ चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करके कमाल कर दिखाया है। इससे पहले किंग खान फिल्म जीरो में नजर आए थे। जोकि बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन पठान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है। तो वहीं यह खबरें भी जोरो पर है कि फिल्म पठान जल्द ही एक्सटेंडेड फॉर्म में ओटीटी पर 26 अप्रेल को अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। इसके लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि उन्हें घर बैठे शाहरुख की फिल्म पठान देखने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें