इंडोनेशिया के माउंट मेरापी ज्वालामुखी शनिवार को हुए विस्फोट के बाद से भी तक लावा व धुएं के गुबार निकल रहा है। माउंट मेरापी ज्वालामुखी ने निकला धुआं करीब 7 किमी ऊपर तक आसमान में छाया हुआ है और यहां करीब 8 गांव पूरी तरह तरह से राख में ढक गए हैं। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने आसपास के सभी ग्रामीणों और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक राख की वजह से लोगों को काफी परेशान हो रही है। आमतौर पर ज्वालामुखी विस्फोट के बाद बारिश हो जाती है, जिससे जमा राख चिकने कीचड़ में बदल जाती है। इससे राहत व बचाव कार्य में भी काफी परेशानी आती है। गौरतलब है कि माउंट मेरापी ज्वालामुखी में दो साल पहले जनवरी महीने में भी लगातार गरजा था और उसके बाद करीब 28 दिन तक लावा फेंकता रहा था।











