मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट के पिटारे से इस बार 12 नई योजनाएं सामने आई हैं जो कि समाज की दिशा-दशा बदलेंगी। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर चल रही सरकार ने इस बजट में युवा, महिला, आदिवासी कला-संस्कृ ति, शिक्षा और पर्यावरण पर जोर दिया है।नई योजनाओं को लांच करके सरकार ने इसकी मंशा भी जता दी है। भगवान श्रीराम की माता कौशल्या के नाम से प्रदेश में कौशल्या समृद्धि योजना चलेगी जो कि महिलाओं को सशक्त करेगी। महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में कौशल्या समृद्धि योजना चलेेगी। इसके लिए 25 करोड़ का प्राविधान किया गया है। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा।आदिवासियों को साधने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना शुरू की है। इस योजना के तहत गांव-गांव तक आदिवासियों के त्योहारों को मनाने के लिए सरकार ग्राम पंचायतों को अनुदान देगी। आदिवासियों के तीज-त्योहारों में उनके उत्सवों, मेला- मड़ई, जात्रा पर्व, सरना पूजा, देवगुड़ी, नवाखाई, छेरछेरा, अक्ती, हरेली आदि प्रत्येक कार्यक्रम के लिए 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए बजट में पांच करोड़ रुपये के प्राविधान किए हैं।











