अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बारे में शायद यह खबर सुनकर आपको विश्वास ना हो लेकिन यह सच है। वे कैंसर से लड़ाई लड़ चुके हैं। पिछले माह वे एक अहम सर्जरी से गुजरे। इसके बाद काफी हद तक कैंसर का बचाव हो गया है। खबर है कि उनके सीने पर बने बेसल सेल कार्सिनोमा टिश्यू को 16 फरवरी को सफलतापूर्वक हटा दिया गया। यह एक प्रकार का त्वचा कैंसर है। व्हाइट हाउस के डाक्टर डेविड ओकानर ने कहा कि वे अब ठीक हैं और आगे किसी तरह के इलाज की जरूरत नहीं है।
पत्नी और बेटा भी रहा पीडि़तउनकी पत्नी जिल बाइडन ने भी जनवरी में दाहिनी आंख और छाती से दो बेसल सेल हटवाए थे। उनके बेटे ब्यू की 2015 में ब्रेन कैंसर से मौत हो गई थी। डेविड ओकानर ने कहा कि 16 फरवरी को एक रूटीन स्वास्थ्य जांच के दौरान सभी कैंसर टिश्यू को हटाया गया था। अब वे व्हाइट हाउस की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए पूरी तरह फिट हैं। सीने पर जिस जगह से इसे हटाया गया है वह ठीक हो चुका है और राष्ट्रपति रूटीन चेकअप के तौर पर त्वचा की जांच कराते रहेंगे।ओकानर ने कहा कि बाइडेन ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने से पहले अपने शरीर से त्वचा कैंसर से जुड़े टिश्यू को हटवाया था। उन्होंने बताया कि बाइडन अपने युवा काल में धूप में काफी समय बिताते थे, जिसके कारण ऐसा हुआ हो। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला जिल बाइडन की दाहिनी आंख और छाती से जनवरी में दो बेसल सेल टिश्यू हटाए गए थे।











