बॉलीवुड के हैंडसम हंक स्टार कार्तिक आर्यन (kartik Aaryan) की ‘भूल भुलैया 3’ की मेकर्स ने घोषणा कर दी है. कार्तिक आर्यन की इस मच अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. फैंस कार्तिक को फिर से रूह बाबा के अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. खुद कार्तिक भी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
कार्तिक आर्यन फिल्म इंडस्ट्री के दमदार कलाकारों में से एक हैं. साल 2022 कार्तिक आर्यन के लिए काफी लकी साबित हुआ था. उस साल कार्तिक ने अपने करियर की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) से दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसके बाद कार्तिक की ओटीटी पर रिलीज हुई ‘फ्रेडी’ (Freddy) को भी पॉजिटिव रिव्यू मिले. फिल्म में कार्तिक के काम को भी काफी पसंद किया गया था. बड़े अनोखे अंदाज में साल 2022 के आखिर में एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस साल को गुड बाय भी कहा था.











