माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। दसवीं का पहला पेपर हिंदी का है। प्रदेशभर में तीन लाख 37293 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। वहीं रायपुर जिले में बने 150 परीक्षा केंद्रों में 30 हजार 586 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।इससे पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई। 10वीं की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। पहला पेपर हिंदी का होगा। बुधवार को 12वीं का पहले दिन हिंदी का पेपर हुआ। परीक्षा देने के बाद छात्रों ने कहा कि पेपर बहुत आसान रहा, लेकिन तीसरे खंड के अपठित काव्यांश के कुछ प्रश्न घुमावदार रहे, जिसके कारण उत्तर खोजने में समय लगा। गौरतलब है कि कक्षा बारहवीं के छात्रों ने पहली बार बोर्ड परीक्षा दे रहे है।इस वजह से बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों के अंदर डर बना हुआ था।











