बेंगलुरु
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सालगिरह पर गिफ्ट न मिलने से नाराज पत्नी ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पति के हाथ में लगा। बेलंदूर पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला एक गृहिणी है और यह पहली बार है जब सालगिरह पर उसे पति ने कोई गिफ्ट नहीं दिया।
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पति अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान शादी की सालगिरह पर गिफ्ट नहीं मिलने से नाराज पत्नी ने अपने पति पर चाकू से हमला किया। घायल पति 37 वर्षीय किरण (बदला हुआ नाम) एक निजी कंपनी का कर्मचारी है। उसकी पत्नी संध्या (बदला हुआ नाम) की उम्र 35 वर्ष है। किरण ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी की रात 1.30 बजे, जब वह सो रहा था, तभी संध्या ने रसोई से चाकू लिया और उसके हाथ पर वार कर दिया।
इससे पहले कि महिला चाकू से और वार कर पाती, पति ने उसे धकेलकर दूर कर दिया। बाद में, पड़ोसियों की मदद से, वह अपने हाथ की चोट का इलाज कराने के लिए एक निजी अस्पताल गया। चूंकि यह चाकू से लगी चोट थी, इसलिए डॉक्टरों ने पुलिस को एक मेडिको-लीगल केस रिपोर्ट भेजी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "संध्या के खिलाफ 1 मार्च को मामला दर्ज किया गया था और उससे पूछताछ की गई। चूंकि यह एक पारिवारिक मामला है, इसलिए हमने दंपति को इस मुद्दे पर चर्चा करने और फिर हमसे संपर्क करने का समय दिया।"
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, "जांच के दौरान, हमें पता चला कि महिला का पति अपने दादाजी की मृत्यु के कारण शादी की सालगिरह से एक दिन पहले पत्नी के लिए गिफ्ट नहीं खरीद सका। वह परेशान थी क्योंकि यह पहली बार था कि उसने उसे कोई गिफ्ट नहीं दिया था। किरण ने हमें बताया कि उसकी पत्नी कुछ निजी मुद्दों को लेकर भी परेशान थी। वह चाहता था कि उसकी काउंसलिंग की जाए।"
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











