दुर्ग : मुख्यमंत्री साय ने दी सौगात, 268 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

दुर्ग.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग के उतई स्तिथ छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकांनद तकनीकी विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने दुर्ग संभाग के लिए 268 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने सीएसवीटीयू परिसर में लगभग 10 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए आर्यभट्ट शैक्षणिक भवन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल।

नेवई स्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में नव निर्मित शैक्षणिक भवन का तो लोकार्पण किया साथ ही 268 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया। सीएसवीटीयू परिसर में 10 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत से निर्माण किए गए आर्यभट्ट शैक्षणिक भवन का भी लोकार्पण सीएम विष्णुदेव साय के हाथो संपन्न हुआ। इस भवन में विभिन्न पाठ्यक्रम डिप्लोमा, बीटेक (ऑनर्स), एम् टेक एवं पीएचडी की कक्षाएं संचालित होंगी। इसके अलावा दुर्ग संभाग में विभिन्न विभागों के अंर्तगत कई विकास कार्यों का भी सीएम विष्णुदेव साय ने लोकार्पण और भूमिपूजन किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लालू प्रसाद यादव की टिप्पणी के बाद अब राजनीतिक माहौल गर्म हो चुका है। भाजपा नेताओं ने लालू प्रसाद यादव को जवाब देते हुए अपनी-अपनी ट्विटर हैंडल के बायो में मोदी का परिवार लिखकर पीएम मोदी का समर्थन किया है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के बायो को चेंज करते हुए मोदी का परिवार लिखा है।

सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे है, धर्मांतरण को लेकर कहा कि भारत देश एक धर्म निरपेक्ष देश है। कोई व्यक्ति किसी भी धर्म को अपना सकता है  इसमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन किसी की गरीबी का शिक्षा का बहाना देकर, बहला फुसलाकर किसी का धर्म परिवर्तन कराया जाता है तो यह गलत है। यह बर्दाश्त नहीं होगा। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं इसी कड़ी में में कल दुर्ग शहर में एक धर्मांतरण का मामला सामने आया था जिसमें हिंदूवादी संगठन और मिशनरी समुदाय के लोगों के बीच जमकर मारपीट भी हुई।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें