वाराणसी
लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वाराणसी से कांग्रेस के सांसद रहे राजेश मिश्रा आज भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में रविशंकर प्रसाद और अरुण सिंह के सामने राजेश मिश्रा ने भाजपा ज्वाइन कर ली। यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन के ऐलान के बाद से ही वह नाराज चल रहे थे। अपनी नाराजगी को खुलकर व्यक्त भी किया था। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें देवरिया से मैदान में उतारा था। इस बार भी वह टिकट के दावेदार थे। कहा जा रहा है कि इस बार उन्होंने देवरिया के साथ ही भदोही से भी लड़ने की इच्छा जताई थी। माना जा रहा है कि भदोही से वह भाजपा के टिकट पर उतर सकते हैं।
राजेश मिश्रा 2004 से 2009 तक वाराणसी के सांसद रहे। उन्होंने तब के कद्दावर भाजपा नेता और लगातर कई बार से सांसद बन रहे शंकर प्रसाद जायसवाल को हराया था। दिल्ली में भाजपा ज्वाइन करने के बाद राजेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में अपमानित किया जा रहा था।
राजेश मिश्रा ने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि इस बार वाराणसी लोकसभा सीट पर विपक्ष का जो प्रत्याशी होगा उसको पोंलिग एजेंट नहीं मिलेगा। ये सौभाग्य की बात है की मोदी जी वाराणसी के सांसद हैं। पूरी दुनिया में मोदी जी ने देश का नाम रोशन किया है। सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बाद ही राजेश मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। यहां तक कहा था कि यूपी में कांग्रेस ने सपा के सामने सरेंडर कर दिया है। गठबंधन में कांग्रेस को जो सीटें मिली हैं, वहां पार्टी के पास उम्मीदवार ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा में जातियों पर संबोधित करना गलत है।
कहा था कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं भारत तोड़ो नया यात्रा की तरह काम कर रहे हैं। कई वरिष्ठ नेता पार्टी से नाराज हैं। उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस का संगठन खत्म हो गया है, बूथ स्तर के कार्यकर्ता नहीं बचे हैं। पिछले तीस सालों में कांग्रेस की स्थिति काफी खराब हुई है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











