Samsung के इन प्रीमियम Smartphones की सेल, 7000 रुपये से कम में घर ला सकेंगे डेढ़ लाख का फोन

स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने इस महीने की शुरूआत में गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट में अपनी प्रीमियम सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें 3 स्मार्टफोन- Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+और Galaxy S23 Ultra शामिल है। ये स्मार्टफोन्स बहुत से ऐसे फीचर्स के साथ आते हैं, जिन्हें सैमसंग ने नए वर्जन में अपडेट किया है। लेकिन आज हम आपको इसके सेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अमेजन और कंपनी के आधिकारिक साइट पर शुरू हो चुकी है।

इसका मतलब है कि आप अपने हिसाब से इस सीरीज के स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट – Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर और अमेजन से खरीद सकते हैं।सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज चार कलर ऑप्शन- फैंटम ब्लैक, क्रीम, ग्रीन और लेवेंडर में आती है। इनके अलावा कंपनी ने कुछ ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं, जिसमें गैलेक्सी S23 अल्ट्रा के लिए ग्रेफाइट, लाइम, स्काई ब्लू और रेड और गैलेक्सी S23 और गैलेक्सी S23+ के लिए ग्रेफाइट और लाइम शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें