CG Board Exam अब साल में दो बार होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा…आदेश जारी

रायपुर

राज्य सरकार ने एक शैक्षणिक सत्र में दो बोर्ड परीक्षाएं करने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने मुहर तो लगा दी है, लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि यह व्यवस्था मौजूदा शैक्षणिक सत्र से लागू होगी या आगामी सत्र से। इस संबंध में एक-दो दिन में फैसला हो जाएगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है।

जारी आदेश के मुताबिक पहली मुख्य परीक्षा मार्च और दूसरी मुख्य परीक्षा जून-जुलाई में होगी। इसमें प्रथम परीक्षा में पंजीकृत छात्र ही द्वितीय परीक्षा में आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र होंगे, लेकिन विषय परिवर्तन मान्य नहीं होगा। यानी कोई विद्याथीZ सीधे जून-जुलाई की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता है। बता दें कि इस बार 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 1 मार्च से होगी। इनमें करीब सवा छह लाख परीक्षाथीZ शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर सभी जिलों में गोपनीय सामग्री का वितरण भी कर दिया गया है। गोपनीय सामग्री थानों में सुरक्षित रखी गई है।

इस सत्र से लागू होने पर नुकसान नही

यदि यह फैसला इसी सत्र से लागू होता है, तो भी विद्यार्थियों को कोई नुकसान नहीं होगा। दरअसल, जारी निर्देश के मुताबिक प्रथम परीक्षा के बाद द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थियों को फिर से आवेदन करना होगा।

फेल विद्यार्थियों को होगा फायदा

अभी तक सभी विषय में फेल विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा में दोबारा बैठने के लिए एक साल का इंतजार करना होता। यदि दो बोर्ड की परीक्षा इसी सत्र से लागू होती है, तो इसमें जो विद्याथीZ पूरक के पात्र है तथा वे छात्र जो सभी विषयों में अनुत्तीर्ण है, वो परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा श्रेणी सुधार (सम्पूर्ण विषय) के छात्र भी परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते है। उत्तीर्ण छात्र अंक सुधार एक विषय, दो विषय या अधिक विषय में परीक्षा आवेदन भर सकते है। इनमें द्वितीय परीक्षा में वे विद्याथीZ भी सम्मिलित हो सकते है जो प्रथम परीक्षा में परीक्षा आवेदन फार्म भरने के बाद अनुपस्थित रहे हों। अवसर परीक्षा की शेष योजना पूर्ववत रहेगी।

Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें