राहुल गांधी इन 2 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने की चर्चा, वायनाड छोड़ सकते हैं

नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड सीट छोड़ सकते हैं। मिडिया सूत्रों के हवाले से बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के इस बार वायनाड से लोकसभा चुनाव न लड़ने की चर्चा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के आम चुनाव में राहुल 2 लोकसभा सीटों से ताल ठोंक सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के कर्नाटक या तेलंगाना की किसी एक सीट और उत्तर प्रदेश की किसी एक सीट से इलेक्शन में खड़े होने की संभावना है। मालूम हो कि राहुल वायनाड से सांसद हैं। उन्होंने 2019 के चुनाव में यहां से 4 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। वहीं, केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार स्मृति इरानी 2019 में राहुल गांधी को अमेठी सीट से हरा दिया था। बीजेपी कैंडिडेट ने 55 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी।

राहुल गांधी को लेकर यह खबर ऐसे समय सामने आई है, जब केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 4 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाकपा, एलडीएफ का दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है। पार्टी की सीनियर नेता एनी राजा को वायनाड सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। भाकपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद पन्नियन रवींद्रन को तिरुवनंतपुरम से टिकट दिया गया है। इस सीट का प्रतिनिधित्व अभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कर रहे हैं। भाकपा ने पूर्व कृषि मंत्री वी एस सुनिल कुमार और पार्टी की युवा इकाई ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के नेता सी ए अरुणकुमार को क्रमश: त्रिशूर और मवेलीक्कारा से उम्मीदवार बनाया है।
 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें