पंकज उधास का निधन, एक लोकप्रिय स्वर साधक की विदाई : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

पंकज उधास का निधन, एक लोकप्रिय स्वर साधक की विदाई : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकार अनुराग अमिताभ के पिताजी के निधन पर किया दुख व्यक्त

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार अनुराग अमिताभ के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध गायक पद्मपंकज उधास के निधन पर दुख व्यक्त्किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रसिद्ध गीत और गजल गायक पंकज उधास का निधन गायन के क्षेत्र में बड़ी क्षति है। उनके निधन से एक लोकप्रिय स्वर साधक की विदाई हो गई है। बहुत छोटी उम्र से उन्होंने संगीत केरियर शुरू किया था। चिट्ठी आई है…… चांदी जैसा रंग तेरा और न कजरे की धार…. जैसे मधुर गीतों से उनकी पहचान बनी थी। वे मध्यप्रदेश में अनेक अवसरों पर कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए पधारे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत पंकज उधास की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकार अनुराग अमिताभ के पिताजी के निधन पर किया दुख व्यक्त

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेशनल न्यूज चैनल इंडिया टीवी के ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार अनुराग अमिताभ के पिताजी कालिका प्रसाद मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से स्व.कालिका प्रसाद मिश्रा की दिवंगत आत्मा को शांति और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

प्रसिद्ध गज़ल गायक उधास का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रसिद्ध गज़ल गायक, पद्मपंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान देने एवं परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार अनुराग अमिताभ के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नेशनल न्यूज चैनल इंडिया टीवी के ब्यूरो चीफ वरिष्ठ पत्रकार अनुराग अमिताभ के पिता कालिका प्रसाद मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान देने और परिजन को यह असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें