Padmavati Express

जबलपुर न्यूज़: पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर मिला सुसाइड नोट

विजय नगर थाना क्षेत्र में सेंट्रल बैंक के मैनेजर की 32 वर्षीय पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की सुबह हुई थी। पति-पत्नी मे विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई। मौके पर पुलिस को सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि वह अपने पति के झूठ बोलने से तंग आ चुकी है। उसने झूठे प्रलोभन देकर शादी की। विजय नगर थाना अब इस पर्चे की जांच कर रहा है। लिखावट महिला की है कि नहीं इसकी जांच होगी।विजय नगर मथुरा विहार कॉलोनी में रहने वाले विवेक श्रीवास्तव गुरुवार देर रात बैंक से घर लौटे तो पत्नी शिवानी के साथ कहासुनी हुई। विवाद बड़ा बाद में शिवानी कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। शुक्रवार की दोपहर को शिवानी का शव फंदे पर झूलता मिला।

पुलिस का कहना है कि मौत की वजह का जल्द खुलासा किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शिवानी का अंतिम संस्कार जबलपुर में ही कर दिया गया। विजय नगर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्कों ने बताया, विवेक श्रीवास्तव करीब तीन साल से सेंट्रल बैंक जबलपुर में पदस्थ हैं। दोनों के दो बच्चें है। बड़ा बेटा आठ साल का है और दो साल की बेटी है। पुलिस के अनुसार घर के कमरे में एक पर्चा मिला है जिसमें कुछ लिखा है।

यह भी पढ़ें