Padmavati Express

रविवार के दिन भूलकर भी न करें ये कार्य, वरना सूर्य देव हो सकते हैं नाराज

रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन भगवान सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को जीवन में सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। साथ ही पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है, जिसको करने से इंसान को बुरे परिणाम मिलते हैं और सूर्य देव नाराज हो सकते हैं। आइए जानते हैं रविवार के दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

नहीं करें ये कार्य
-रविवार के दिन तांबे से बनी चीजों को नहीं बेचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति कमजोर होती है। साथ ही जीवन में कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ता है।

-इस दिन काले और नीले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। अगर आप भगवान सूर्य देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो लाल रंग के कपड़े धारण करें।

-इसके अलावा रविवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें।

-तुलसी का पौधा भगवान विष्णु जी को बेहद प्रिय है। मान्यता के अनुसार, रविवार और एकादशी तिथि के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी सामग्री गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं हैविभिन्नमाध्यमोंज्योतिषियों,पंचांग,प्रवचनों,मान्यताओं,धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है,

यह भी पढ़ें