Padmavati Express

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, बस्तर क्षेत्र में बारिश के आसार

रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और शनिवार से हवा की दिशा दक्षिणी होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि हवा की दिशा बदलने के साथ ही बस्तर क्षेत्र में बारिश के आसार है। इसके साथ ही रविवार 25 फरवरी को मध्य व उत्तर छ्त्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है और सोमवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। प्रदेश भर में शुक्रवार को सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। तेज धूप के साथ ही ठंडी हवाएं भी चली,इसके चलते गर्मी का प्रभाव नहीं रहा। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इन दिनों अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से ठंड थोड़ी कम हुई है,हालांकि शनिवार से हवा की दिशा बदलने से मौसम में ठंडकता और बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें