छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिन है। मुख्यमंत्री साय आज 60 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सीएम साय को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह ने सीएम साय को जन्मदिन की बधाई दी है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम में अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और बच्चों को केक खिलाया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों को खूब दुलार किया। इस मौके पर पद्मश्री जागेश्वर यादव भी मौजूद रहे।
