एक्ट्रेस पूनम पांडे ने 2 फरवरी को अपने मरने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया था कि वह सर्वाइकल कैंसर के चलते इस दुनिया में नहीं रही। हालांकि, ठीक 24 घंटे बाद यानी 3 फरवरी को पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताया कि वह जिंदा है।एक्ट्रेस के मरने और जिंदा होने वाला स्टंट अभी लोग भूले भी नहीं थे कि अब अभिनेत्री ने एक और पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को पढ़कर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें एक बार जमकर ट्रोल कर रहे हैं।एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार सुर्खियों में आ गई है। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है ‘जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।’ एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें, मौत की झूठी खबर के बाद पूनम पर उनके हसबैंड सैम बॉम्बे के खिलाफ 100 रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर हुआ है। पिंकविला की खबर के मुताबिक फैजान अंसारी नाम के एक शख्स ने ये मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहा है कि पूनम पांडे और सैम बॉम्बे ने सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी का मजाक बनाया है और उन्होंने इसकी गंभीरता को कम करने के कोशिश की है।











