Twinkle Khanna का राम रहीम से ‘लव चार्जर’ वाला कनेक्शन अक्षय कुमार को पड़ा भारी, SIT के सामने होना पड़ा था पेश

फिल्म एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने एक आर्टिकल लिखा है। इसमें उन्होंने अपने बीते दिनों को याद किया है। इसके साथ उन्होंने गुरमीत राम रहीम सिंह से जुड़े एक किस्से के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि किस प्रकार उनकी हरकतों के कारण उनके पति अक्षय कुमार परेशानी में पड़ गए और उन्हें इस मामले में एसआईटी के सामने पेश होकर स्पष्टीकरण देना पड़ादरअसल ट्विंकल खन्ना ने गुरमीत राम रहीम इंसान की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड का सोशल मीडिया पर प्रमोशन भी किया था। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वह लव चार्जर नामक टी-शर्ट पहनकर फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देख सकते हैं। डेरा सच्चा सौदा के सदस्यों को लगा कि वह वाकई उनकी फैन है। इसके चलते अक्षय कुमार से बाद में एसआईटी ने मामले में पूछताछ भी की थी।

ट्विंकल खन्ना का अनजाने में किया गया फिल्म का प्रमोशन, अक्षय कुमार पर बहुत भारी पड़ा। उन्हें राम रहीम से जुड़े मामले में एसआईटी के सामने पूछताछ के लिए उपस्थित होना पड़ा। जबकि, अक्षय कुमार की राम रहीम से कभी कोई भेंट नहीं हुई थी और ना ही कभी कोई बातचीत हुई थी।

यह भी पढ़ें