इंदौर में 111 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, नेता बनाए रखेंगे दूरी

इंदौर

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में परंपरा अनुसार आज शाम 7:30 बजे दशहरा मैदान पर रावण दहन किया जाएगा। जिसे देखने के लिए हजारों लोग दशहरा मैदान पहुंचेंगे। आपको बता दे, हर साल की तरह इस साल भी दशहरा मैदान में 111 फीट ऊंचा रावण बनाया गया है। इतना ही नहीं ढाई सौ फीट की लंका भी बनाई गई है। जिसका दहन हनुमानजी द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर गेरा परिवार और खेमा इंडस्ट्री द्वारा भव्य आतिशबाजी की जाएगी जो आकर्षण का केंद्र होगी। दशहरा मैदान रावण दहन समिति के सत्यनारायण सलवाडीया द्वारा बताया गया है कि आज विजयादशमी के पावन पर्व पर इंदौर के ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा।

शहरभर में दशानन के दंभ का दहन होगा। जय श्रीराम, जय-जय सियाराम का जयघोष गूंजेगा। इंदौर में 150 से अधिक स्थानों पर रावण दहन होगा। इस बार रावण के साथ ही शूर्पणखा का पुतला भी जलाया जाएगा। कहीं दशानन के दस मुख अलग-अलग दिशाओं में जाकर गिरेंगे तो कहीं आकर्षक रंगारंग आतिशबाजी होगी। शमी पूजन भी किया जाएगा। सोना पत्ती भेंट की जाएगी।

इससे पहले शाम करीब 5.30 बजे महूनाका चौराहे से एक भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीराम और लक्ष्मण के साथ सेना दशहरा मैदान पहुंचेगी। रावण पर तीर चलाने से पहले पहले 250 फीट क्षेत्र में बनी लंका का दहन हनुमानजी द्वारा किया जाएगा। उसके बाद 7.30 बजे भगवान श्रीराम द्वारा तीर से रावण का दहन किया जाएगा। सत्यनारायण सलवाडिया ने सभी धर्मलंबियों से बुराई के प्रतिक रावण दहन कार्यक्रम में परिवार के साथ पधारने का आग्रह किया है।
इन जगहों पर भी होगा रावण दहन

इंदौर में दशहरा मैदान के अलावा चिमन बाग मैदान पर भी करीब 50 वर्ष से रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। इस बार चिमन बाग का रावण हाथ में गड़ा लिए हुए हैं जबकि नजदीक रामबाग में 300 की फीट लंका दहन के साथ रावण दहन किया जाएगा। वहीं शहर के सबसे पुराने तिलक नगर का रावण भी 100 फीट से अधिक ऊंचा है।

छावनी में इस बार चलित रावण बनाया गया है यह करीब 100 फीट के क्षेत्र में आगे- पीछे चलेगा। इसके अलावा बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में एक संस्था द्वारा पहली बार रावण के साथ सूर्पनखा का पुतला का भी दहन किया जाएगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर 31 फीट से लेकर 111 फीट ऊंचे रावण बनाए गए हैं।

नेता बनाए रखेंगे दूरी

राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने और चुनावी आदर्श आचरण संहिता लागू होने के कारण आज रावण दहन के आयोजन से नेता दूरी बनाए रखेंगे। ज्ञात हो कि किसी भी राजनेता द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने पर अयोजन का पूरा खर्च उसके चुनावी खर्च में जुड़ जाएगा।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें