हरियाणा के DSP की सुबह जिम में हार्ट अटैक से मौत, पानीपत जेल में तैनात थे

करनाल
 हरियाणा में डरा देने वाला हार्ट अटैक का मामला सामने आया है। पानीपत जेल के डीएसपी जोगिंदर देसवाल जिम में व्यायाम कर रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी जोगिंद देसवाल करनाल के न्यायपुरी इलाके में रहते थे। डीएसपी जेल जोगिंदर देसवाल की उम्र 52 साल थी। वो करनाल के न्यायपुरी इलाके में रहते थे। वो पहले वकील थी। उसके बाद उन्होंने डीएसपी जेल का एग्जाम क्लियर किया।

जोगिंदर देसवाल करनाल जेल के डीएसपी भी रह चुके थे। अभी वो पानीपत जेल के डीएसपी थे। इस हादसे के बाद उनके परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है। उनके दोस्तों का कहना है कि वो हमेशा उनके सुख-दुख में काम आते थे। उनके दो बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। डीएसपी की मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक डीएसपी के परिजनों ने बताया कि वो सुबह-सुबह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। इस दौरान एकदम से गश खाकर गिर गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी के निधन के बाद से पानीपत पुलिस प्रशासन समेत हरियाणा पुलिस में शौक की लहर दौड़ गई है।

हरियाणा में हर दिन 33 लोगों की हार्ट अटैक से मौत
हरियाणा में हार्ट अटैक से रोजाना औसतन 33 लोगों की मौत हो रही है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सदन में यह रिपोर्ट पेश की थी। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया था कि प्रदेश में एक जनवरी से 31 जुलाई तक हार्ट अटैक अथवा हार्ट फेलियर के कारण कुल 7026 लोगों की मौत हुई है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें