भोपाल
भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी रण में अब तक कुल 57 महिलाओं को उतारा है। भाजपा ने 28 को टिकट दिए हैं। इनमें दो पूर्व मंत्री माया सिंह और अर्चना चिटनीस हैं। कांग्रेस ने 29 महिलाओं को टिकट दिए हैं, दोनों दलों ने 43 टिकट काटे हैं।
प्रदेश की जिन 29 विधानसभा सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है वहां कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों ने मात्र 8 महिलाओ को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने पांच स्थानों पर तो कांग्रेस ने केवल तीन स्थानों पर महिलाओं उम्मीदवारों को टिकट दी है। महिला मतदाताओं की ज्यादा संख्या वाली 22 सीटों पर ना कांग्रेस ने न बीजेपी ने महिलाओं को टिकट दी है।
प्रदेश में जिन 29 विधानसभा सीटों पर महिला महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है, उनमें से एकमात्र बालाघाट विधानसभा सीट ऐसी है जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है कांग्रेस से यहां अनुभा मुंजारे मैदान में है तो बीजेपी की ओर से मंत्री गौरी शंकर बिसेन की पुत्री मौसम बिसेन इस बार चुनाव मैदान में है।
पांच साल में बीस विधानसभा सीटों पर भी बढ़ गई महिला वोटर
निवास में 1 लाख 34 हजार 502, मंडला में 1 लाख 35 हजार 430, वारासिवनी में 1 लाख 2 हजार 648, कटंगी में 1 लाख 2 हजार 64, छिंदवाड़ा में 1 लाख 41 हजार 2, सेंधवा में 1 लाख 42 हजार 658, अलीराजपुर में 1 लाख 33 हजार 869, जोबट में 1 लाख 51 हजार 539, झाबुआ में 1 लाख 57 हजार 216, थांदला में 1 लाख 33 हजार 129, सरदारपुर में 1 लाख 13 हजार 969, कुक्षी में 1 लाख 24 हजार 670, मनावर में 1 लाख 22 हजार 178, बदनावर में 1 लाख 11 हजार 171, इंदौर चार में एक लाख 20 हजार 398, उज्जैन उत्तर में 1 लाख 14 हजार 105, रतलाम शहर में 1 लाख 18 हजार 878, जावरा में 1 लाख 18 हजार 878, पुष्पराजगढ़ में 1 लाख 825, डिंडौरी में 1 लाख 24 हजार 294।
2018 में इन सीटों पर महिला वोटर थी ज्यादा
शाहपुरा, बिछिया, बैहर, परसवाड़ा, बालाघाट, बरघाट, पानसेमल, पेटलावद, सैलाना।
इन सीटों पर महिलाओं को नहीं बनाया उम्मीदवार
बैहर, निवास, बिछिया, परसवाड़ा, कुक्षी, पानसेमल, अलीराजपुर, बरघाट, डिंडोरी, झाबुआ, थांदला, पुष्पराजगढ़, छिंदवाड़ा, शहपुरा, जावरा, सेंधवा, बदनावर, मनावर सरदारपुर, बारासिवनी, रतलाम सिटी, कटंगी।
सागर जिले में चार महिला उम्मीदवारों को टिकट
सागर जिले में कांग्रेस ने चार महिला उम्मीदवारों को टिकट दी है। इनमें खुरई से रक्षा राजपूत, रहली से ज्योति पटेल,सागर से निधि जैन, बीना में निर्मला सप्रे को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा से 5 सीटों पर महिलाएं
महिला मतदाताओं वाली 29 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने केवल पांच स्थानों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दी है। इनमें सैलाना से संगीता चारेल, बालाघाट से मौसम बिसेन, पेटलावद से निर्मला भूरिया, इंदौर चार से मालिनी गौड और मंडला से संपतिया उइके को उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस से 3 महिलाएं
कांग्रेस ने 29 सीटों में से केवल तीन स्थानों पर ही महिला उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं इनमें बालाघाट से अनुभा मुजारे, जोबट सेना पटेल और उज्जैन उत्तर से माया त्रिवेदी को उम्मीदवार बनाया गया है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











