नई दिल्ली.
करण जौहर इन दिनों कॉफी विद करण 8 को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस बीच उनकी फिल्म कभी खुशी कभी गम का एक पुराना डिलीटिड सीन चर्चा में है। फिल्म में एक ऐसा सीन था, जहां पर शाहरुख खान को काजोल से और ऋतिक रोशन को करीना कपूर से थप्पड़ पड़ता है। हालांकि फिल्म में ये सीन नहीं था, क्योंकि करण ने इसे फाइनल एडिट में हटा दिया था। दरअसल धर्मा प्रोडक्शन्स ने यूट्यूब पर 12 साल पहले एक वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम का था।
इस वीडियो में फिल्म के डिलीटिड सीन थे। एक सीन में दिखता है कि ऋतिक रोशन, करीना कपूर को उनकी ड्रेस के लिए मजाकिया अंदाज में छेड़ते हैं तो करीना उन्हें थप्पड़ मार देती है। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान भी काजोल की एक ड्रेस देख ऐसा करते हैं तो उन्हें भी थप्पड़ मर जाता है। वहीं इसके बाद दिखता है कि शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन बेटे को भी एक लड़की थप्पड़ मार देती है। इसके बाद तीनों एक सीट पर आकर बैठ जाते हैं। ये सीन फनी था, लेकिन करण जौहर ने इसे फिल्म का हिस्सा नहीं बनाया था।
2001 में रिलीज हुई थी फिल्म
गौरतलब है कि फिल्म कभी खुशी कभी गम, साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन और करीना कपूर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म के साथ ही साथ इसके गाने भी हिट साबित हुए थे। बता दें कि इस फिल्म को आज भी दर्शक परिवार के साथ देखना पसंद करते हैं।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











