भोपाल
नवरात्रि के आठवें दिन आज दुर्गा महा अष्टमी पर शहर के दुर्गा मंदिरों और घरों में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। सुबह से ही माता मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घरों में माता की पूजन के बाद कन्या पूजन और भोज के आयोजन किए जा रहे हैं। आज घरों के अलावा कई जगह मंदिरों और पांडालों में भी कन्या पूजन, हवन और भंडारे हो रहे हैं। वहीं शाम को महा आरती के साथ ही रात्रि जागरण और भजन संध्या के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इधर दुर्गा पंडालों में महा अष्टमी के अवसर पर हवन और भंडारे का आयोजन हो रहा हैं। कल महा नवमी पर भी यहां कन्या पूजन और भंडारे होंगे। दशहरा तक यह सिलासिला चलता रहेगा।
करुणाधाम में महाकाली की महा आरती, चंडी पाठ
करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची महाकाली की प्रतिमा विराजमान है। शनिवार को महाकाली का चंडी पाठ एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। इसके अलावा शाम को महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर महंत सुदेश शांडिल्य ने बताया कि महाअष्टमी की सुबह भी विशेष पूजा हुई।
नवरात्रि पर माता मंदिरों और घरों में झांकियों की पूजा अर्चना का दौर चल रहा है। रविवार को रवि योग के संयोग में दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है। नवरात्रि के आठवें दिन माता आदि शक्ति के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दौरान घरों में कन्या पूजन एवं भोजन भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। चामुण्डा दरबार के पुजारी गुरु पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि मां महागौरी को 8 साल की उम्र में ही अपने पूर्व जन्म की घटनाओं का आभास हो गया था और इसी उम्र में भगवान शिव को पति रूप में पाने तपस्या शुरू कर दी थी। इसलिए अष्टमी के दिन महागौरी का पूजन करने का विधान है। पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि इस दिन बन रहे शुभ मुहूर्त के चलते खरीदारी के लिए शुभ दिन है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











