इंग्लैंड को लगा चौथा झटका, बेन स्टोक्स भी लौटे पवेलियन

नई िदल्ली.
इंग्लैंड वर्सेस साउथ अफ्रीका आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन के धमाकेदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 399 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 109 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से रीस टॉपली ने तीन और एटकिंसन, आदिल रशीद ने दो-दो विकेट चटकाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्टार सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। उन्होंने पहली गेंद पर चौका मारा था। रासी डुसेन और रीजा हेंड्रिक्स के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। डुसेन 61 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद रीजा हेंड्रिक्स आउट हुए। उन्होंने 75 गेंद में 85 रन बनाए।

रीस टॉपली चोटिल होने के बावजूद मैदान पर वापस आए और एडन मार्करम के साथ डेविड मिलर को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। मार्करम ने 42 और मिलर ने 5 रन बनाए। इसके बाद मार्को यानसेन और हेनरिक क्लासेन के बीच 77 गेंद में 151 रन की साझेदारी हुई। हेनरिक क्लासेन ने 67 गेंद में 109 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। मार्को यानसेन ने 42 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए।  

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें