नई दिल्ली.
पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या करने के बाद गिरोह सरगना रवि कपूर दिल्ली पुलिस का मुखबिर बन गया था। सौम्या के पहले से इन लोगों ने वीपीओ कर्मी जिगिशा घोष और मुनिरका में एक व्यक्ति की हत्या की थी। रवि जिगिशा घोष की हत्या के बाद पकड़ा गया। इससे पहले वह पुलिस के संरक्षण में रहा। वह साथियों के साथ कार में चलता था और जज का स्टिकर, पुलिस वर्दी, वायरलेस सेट व मीडिया का परिचय पत्र लेकर चलता था।
पुलिस के साथ वह बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश देने जाता था। इस दौरान वह पुलिस की कार्यप्रणाली से भली भांति परिचित हो गया था। दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों ने दावा किया था कि सौम्या की हत्या करने के बाद रवि कपूर स्पेशल स्टाफ के पुलिसकर्मियों का मुखबिर बन गया था। सितंबर में सौम्या की हत्या हुई थी। इसके बाद वह पुलिस के संरक्षण में रहा। यहीं वजह है कि वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। रवि कपूर व उसके साथियों ने सौम्या की हत्या के बाद जिगिशा व नदीम नामक व्यक्ति की हत्या की थी। खास बात ये है कि तीनों की हत्या सुबह के समय हुई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नदीम की हत्या लूटपाट के लिए की गई थी और उसकी क्वालिस कार लूट ली थी।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











