मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर 230 विधानसभाओं में रवाना किये “एमपी के मन में मोदी“ हाईटेक प्रचार रथ

  • हाईटेक रथ प्रतिदिन 230 विधानसभाओं में 2300 रथ सभाएं करेंगे
  • 50 हजार रथ सभा के माध्यम से एक करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी भाजपा
  • हाईटेक रथ मोदी के मंत्र और कमल के निशान को प्रदेश के जन- जन तक पहुंचाएंगे
  • प्रचार रथ प्रत्येक बूथ तक पहुंचाएंगे केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की जानकारी

भोपाल.
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी नेताओं के साथ गुरुवार को प्रदेश कार्यालय से मध्यप्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए हाईटेक रथों  को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाईटेक रथ हर विधानसभा के हर गाँव और प्रत्येक बूथ तक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वातावरण बनायेंगे। इन रथों के माध्यम से हर दिन प्रत्येक विधानसभा में लगभग दस रथ सभाएं अलग-अलग स्थानों पर होगी, इस लिहाज से प्रतिदिन लगभग 2300 रथ सभाओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच अपनी उपलब्धियां जनता को बतायेंगी । पुरे चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा 50 हजार रथ सभा के माध्यम से एक करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी । इन रथों में एलईडी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ कांग्रेस की नाकामियों पर आधारित वीडियो फ़िल्में भी दिखाई जायेगी। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने प्रचार रथां को रवाना करते हुए कहा कि यह हाईटेक रथ मोदी के मंत्र को और कमल के निशान को प्रदेश के जन- जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश की जनता के नाम लिखा पत्र भी जारी किया। रीवा, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर से भी हाईटेक प्रचार रथ रवाना हुए।

मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश में चमत्कार किया – शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रचार रथों को रवाना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू और पिछड़ा प्रदेश बनाया था। कांग्रेस काल में यहाँ बुनियादी सुविधाओं का अकाल था। हमारे मध्यप्रदेश वासियों ने कांग्रेस के कुशासन को 2003 में उखाडकर फेंका। तब से अब तक सवा साल छोडकर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। 2003 से 2014 तक प्रदेश सरकार को केद्र का सहयोग नहीं मिला। लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन ऐसा मिला कि आज मध्यप्रदेश तेसे आगे बढ़ा है । मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश में चमत्कार किया है। आज चौतरफा प्रगति और विकास भाजपा सरकार ने किया है। आज 5 लाख किलोमीटर सड़कों का जाल, 47 लाख हेक्टेयर सिचाई की व्यवस्था, बिजली का उत्पादन 2900 मेगावाट से बढ़ाकर 2900 हजार मेगावाट और कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में विकास न किया हो। उन्होंने कहा कि विकास के लिए जन कल्याण के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान करता हॅू की प्रचार रथ हर विधानसभा में जायेंगे। हम सेवा के आधार पर विकास के आधार पर जनता से वोट मांगेगे।

हम जनता को अपने काम बता रहे और कुछ लोग शमशान घाट में तांत्रिक क्रियाएं कर रहे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज दुनिया के मन में मोदी हैं, देश के मन में मोदी हैं, एमपी के मन में मोदी हैं और जन जन के मन में मोदी हैं। हम काम के आधार पर अपने कामों को लेकर प्रचार रथों के माध्यम से जनता के बीच जा रहे हैं। हम जनता को अपने काम बता रहे हैं और कुछ लोग शमशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं, यह लोकतंत्र है ! लोकतंत्र में साधना और उपासना अगर किसी की होती है तो वह जनता की होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास को जीतने का माध्यम है। जनता की सेवा करो, प्रदेश का विकास करो और लोगों का कल्याण करो। यह सब हमने किया हैं, इसलिए जनता से वोट मांगने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट में पूजा करने वालों तुम प्रदेश की जनता का कैसे भला करोगें। अगर पूजा करनी ही है तो तो सात्विक पूजा करो महाकाल महाराज के दरबार में जाकर। चौहान ने कहा कि मुझे तकलीफ और आश्चर्य होता है कि तांत्रिक क्रियाएं करा रहे हैं। इसका मतलब इन लोगों को अपने ऊपर भरोसा ही नहीं है। इन्होनें जनता को लूटा और बर्बाद किया है, योजनाएं बंद करने का पाप कांग्रेस ने किया है।

प्रचार रथों से डबल इंजन सरकार की नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुचेंगी- विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन- जन के सर्वांगीण विकास और मध्यप्रदेश को स्वर्णिम पथ पर आगे ले जाने के लिए कृत संकल्पित है। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब कल्याण के साथ हमारा मध्यप्रदेश स्वर्णिम प्रदेश बना है। “एमपी के मन में मोदी“ थीम पर इन प्रचार रथों से डबल इंजन सरकार की नीतियों की जानकारी जन-जन तक अधिक से अधिक सुलभ होगी, ताकि जनता भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को और अधिक समर्थन और आशीर्वाद दे सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश ने चुनावी अभियान की दृष्टि से 230 विधानसभा के हर गाँव- गाँव के प्रत्येक बूथ तक केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की जानकारी पहुचानें में इन हाईटेक रथों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

प्रधानमंत्री के संदेश को प्रदेश के जन- जन पहुँचाएंगे हमारे कार्यकर्ता
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आज विकास के कई पैरामीटर में मध्यप्रदेश नबंर वन है। आगामी समय में अपना मध्यप्रदेश फिर स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनेगा इस संकल्प को लेकर आज प्रचार रथ यहां से रवाना हुए है। इन प्रचार रथों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह जी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जनसभाओं का लाइव भाषण भी लोग सुनेगें।

शर्मा ने बताया कि रथ पर क्यूआर कोड की भी व्यवस्था की गई है जिसको स्कैन करके भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की प्रतिज्ञा भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश की जनता के नाम पत्र लिखा है। प्रदेश के कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के नाम प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में विनोद गोटिया, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, विकास वीरानी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, अश्विनी राय सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित थें।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें