रेणुका ने फिर सोनिया पर साधा निशाना

मनेंद्रगढ़.

छत्तीसगढ़ में विधानसभ चुनावों को लेकर सियासी पारा हाई है। मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री और भरतपुर-सोनहत विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह अपने बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रेणुका सिंह ने केल्हारी के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा,''जो मेरे कार्यकर्ता की उंगली काटेगा, तो मैं उसके एक हाथ को काटकर दूसरे हाथ में भी देना जानती हूं।" दो दिन पहले सोमवार को उन्होंने सोनिया गांधी पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेजने की बात कही थी।
केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि जब मैं भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्ष थी, मेरे ऊपर 12 केस थे। 200 धाराएं लगी थी, तब मैंने डंके की चोट पर फूलेश्वर सिंह से कहा था कि 100 केस, हजार धारा मेरे ऊपर लगवाओ, हजार मर्दों की ताकत, हजार हाथियों की ताकत लेकर मैं चलती हूं। मेरे कार्यकर्ताओं से मैं कहना चाहती हूं, आप 56 इंच का सीना वाले नरेंद्र मोदी के दल के कार्यकर्ता हैं। आपको किसी से डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। रेणुका सिंह ने कहा कि कोई पुलिस वाला आपका रास्ता रोकना चाहे, आप जो सीमा पार करना चाहते हैं, सीमा पार करिये रेणुका सिंह आपके साथ हैं। रेणुका सिंह ने आगे कहा कि मैं वह नेता, कार्यकर्ता हूं जो मेरे कार्यकर्ता की उंगली कटेगा तो मैं उसके एक हाथ को काटकर दूसरे हाथ में देना भी जानती हूं।

सोनिया गांधी पर दिया था विवादित बयान
बता दें, भरतपुर में दो दिन पहले रेणुका सिंह ने नामांकन दाखिले के दौरान बाहरी प्रत्याशी के सवाल पर सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेजने की बात कही थी। इस बयान के बाद कांग्रेसियों ने रेणुका सिंह पर पलटवार किया हैं।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें