रैपिडएक्स ट्रेन का आज घोषित हो सकता है किराया

गाजियाबाद.

देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन के कॉरिडोर का उद्घाटन 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद से करेंगे। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद से शुरू हो जाएगा। रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में दुहाई तक का सफर करेंगे और इसके बाद वह वसुंधरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय हो जाने पर अब मंगलवार शाम तक एनसीआरटीसी की ओर से किराया दरें घोषित की जा सकती हैं। सराय काले खां दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए मेरठ तक के इस 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए जून में ही सेफ्टी क्लीयरेंस मिल गया था। इसके बाद से एनसीआरटीसी की ओर से साहिबाबाद से दुहाई तक गैर व्यावसायिक (बिना यात्रियों के) परिचालन किया जा रहा था।

देश के पहले रैपिडएक्स कॉरिडोर को जनता को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाजियाबाद आने का कार्यक्रम सोमवार को तय हो गया है। प्रधानमंत्री 20 अक्तूबर को सुबह 11 बजे साहिबाबाद पहुंचेंगे। यहां से ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद वह टिकट लेकर ट्रेन में दुहाई तक का सफर करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एनसीआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। हालांकि मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि दुहाई तक सफर के बाद वह वापस आकर करीब 12 बजे वसुंधरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी जनसभा के लिए सोमवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई। भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री की जनसभा में 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई है।

दो से ढाई रुपये प्रति किलोमीटर हो सकता है किराया
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद अब एनसीआरटीसी ने रैपिडएक्स ट्रेनों के परिचालन को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ट्रेनों का किराया तय करने की प्रक्रिया भी अब अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि रैपिडएक्स के प्राथमिकता खंड पर किराया दरें दो से ढाई रुपये प्रति किलोमीटर हो सकती हैं। हालांकि अधिकारिक रूप से अभी तय नहीं हुआ है। एनसीआरटीसी के जनसंपर्क अधिकारी राजीव चौधरी का कहना है कि किराया तय करने का निर्णय वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी करेगी। एक-दो दिन में किराया दरों की घोषणा हो जाएगी।

रैपिडएक्स ट्रेन 12 मिनट में साहिबाबाद से दुहाई पहुंचेगी
रैपिडएक्स ट्रेन 12 मिनट में साहिबाबाद स्टेशन से दुहाई स्टेशन पहुंचेगी। हर 10 से 15 मिनट के अंतराल पर यात्रियों की ट्रेन मिलेगी। प्रत्येक स्टेशन पर यह ट्रेन 30 सेकेंड के लिए रुकेगी। वहीं, यात्री स्टेशन परिसर में प्रवेश कर टिकट लेने और जांच कराने के बाद दो मिनट में प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाएंगे।

एप, काउंटर और वेंडिंग मशीन से खरीद सकेंगे टिकट
यात्री प्रवेश द्वार से रैपिडएक्स का टिकट मोबाइल एप्लीकेशन, टिकट काउंटर और टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से ले सकेंगे। मोबाइल एप से टिकट बुक करने पर उन्हें एक क्यूआर कोड मिलेगा, जिसे स्टेशन पर लगे स्कैनर में स्कैन करना होगा। इसके बाद प्रवेश के लिए द्वार खुल जाएगा और यात्री प्लेटफार्म पर जाने के लिए अंदर दाखिल हो सकेंगे। प्लेटफार्म की तरफ प्रवेश करने से पहले यात्री और उसके सामान की जांच उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) करेगी। इसके बाद यात्री को प्लेटफार्म की तरफ भेजा जाएगा। इन सभी प्रक्रिया में महज दो मिनट लगेंगे।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें