भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 136 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. कांग्रेस ने भी 144 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. इन उम्मीदवारों में पांचवी, आठवीं, दसवीं और 12वीं पास से लेकर डॉक्टर, वकील और इंजीनियर शामिल हैं. दोनों पार्टियों ने सबसे ज्यादा भरोसा वकीलों पर जताया है. बीजेपी की सूची में 5वीं पास कालू सिंह ठाकुर और प्रेम सिंह पटेल को टिकट दिया गया है. कांग्रेस में प्रागीलाल जाटव पांचवी पास प्रत्याशी हैं. बीजेपी ने आठवीं पास दो उम्मीदवारों नत्थन शाह और अंतर सिंह पटेल को टिकट दिया है. जबकि, कांग्रेस ने तीन प्रत्याशी वाल सिंह मेड़ा, बाबू चंदेल और सुरेश राजे को मौका दिया है.
बीजेपी ने दसवीं पास 7 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं. कांग्रेस ने भी दसवीं पास चार चेहरों को मौका दिया है. हायर सेकेण्डरी पास प्रत्याशियों में कांग्रेस ने 13 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. बीजेपी ने 12 उम्मीदवार ऐसे चुने हैं जो 12वीं पास हैं. दूसरी ओर, कांग्रेस ने चार डॉक्टरों को मैदान में उतारा है. इनमें विजय लक्ष्मी साधो, सतीश सिकरवार, विक्रांत भूरिया और रश्मि पटेल शामिल हैं. बीजेपी में आनंद विजय मरावी, योगेश पंडाग्रे और प्रभु राम चौधरी डॉक्टर प्रत्याशी हैं. इंजीनियर की डिग्री वाले प्रत्याशियों में कांग्रेस के आठ और बीजेपी के सात प्रत्याशी मैदान में हैं. दोनों पार्टियों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार वकालत की डिग्री लेने वाले हैं. बीजेपी की पहली सूची में 29 वकीलों को चुनावी रणभूमि में उतारा गया है. कांग्रेस में 19 वकीलों को टिकट दिया गया है.
सीएम शिवराज के सामने कांग्रेस के एक्टर
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस ने एक्टर विक्रम मस्ताल को मैदान में उतारा है. बुधनी के रहने वाले मस्ताल टीवी सीरियल एक्टर हैं. उन्होंने 2008 में रामायण सीरियल में काम किया. वे बुधनी के सलकनपुर के किसान परिवार से संबंध रखते हैं. कांग्रेस ने इन्हें नर्मदा सेना की जिम्मेदारी भी दी है. 15 अक्टूबर को कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची आते ही बीजेपी उस पर हमलावर हो गई. बीजेपी ने कांग्रेस पर एक बार फिर परिवारवाद का आरोप लगाया है.
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











