राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराष्ट्र सड़क हादसे पर दुख जताया, मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों के मारे जाने की घटना से वह व्यथित हैं। राष्ट्रपति ने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। उसने बताया कि निजी बस में 35 यात्री सवार थे। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों के मारे जाने की घटना से व्यथित हूं। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।''

दरअसल, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी, जिससे 35 यात्री सवार थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजी बस में 35 यात्री सवार थे जो बुलढाणाा जिले में सैलानी बाबा दरगाह से नासिक लौट रहे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में आधी रात के बाद हुआ। यह स्थान जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर और राजधानी मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ने जांबरगांव टोल प्लाजा के पास खड़े एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। वैजापुर थाने के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि प्रथम दृष्टया मिनी बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि इसमें 17 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी लेकिन इसमें करीब 35 यात्री सफर कर रहे थे।

थाना निरीक्षक श्यामसुंदर काव्थले ने बताया कि 12 यात्रियों की मौत हो गई जिनमें पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। उन्होंने बताया कि 23 अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों में बस चालक भी शामिल है जिसके सिर में चोट आई है। समृद्धि एक्सप्रेसवे के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि समृद्धि एक्सप्रेसवे के नियंत्रण कक्ष को देर रात 12 बजकर सात मिनट पर दुर्घटना की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि एक सहायता दल और एक एम्बुलेंस कुछ मिनटों में दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई। अधिकारी के अनुसार, बस चालक ने दावा किया उसने दुर्घटना से पहले अचानक अपनी बस के सामने ट्रक को देखा। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कुछ स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें