इंदौर
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनावों के लिए अपनी कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान भाजापा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का पैर छूकर आशीर्वाद लेने वाले संजय शुक्ला का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ संजय शुक्ला को इंदौर-1 विधानसभा सीट से कैंडिडेट बनाया है। कांग्रेस की लिस्ट में नाम आने के बाद अब विजयवर्गीय के लिए शुक्ला के सुर बदल गए हैं। पिछले दिनों शुक्ला ने विजयवर्गीय का पैर छुआ था अब उन्होंने एक साथ कई आरोप लगा दिए हैं।
टिकट मिलते ही लगाए ये आरोप
रविवार को कांग्रेस ने एमपी की 144 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इस लिस्ट में इंदौर-1 से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद संजय शुक्ला ने अपने प्रतिद्वंदी कैलाश विजयवर्गीय पर जमकर निशाना साधा। संजय शुक्ला ने कैलाश विजयवर्गीय का नाम लिए बगैर आरोप लगाते हुए कहा कि इस चुनाव में एक तरफ धन दौलत, गुंडों वाले और जनता से लूटे हुए पैसों वाले हैं और एक तरफ समजा सेवी और बेटा है। उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव गुंडों और समाजसेवी बेटे के बीच है।
खुद को बताया श्रवण कुमार
कांग्रेस की लिस्ट आने के बाद संजय शुक्ला ने तीखा तेवर अपनाते हुए कैलाश विजयवर्गीय पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी संयज शुक्ला ने खुद को इंदौर-1 विधानसभा सीट के लोगों को बेटा और श्रवण कुमार बताया है। बातचीत के दौरान संजय शुक्ला ने कोरोना महामारी के दौरान की अपनी यादों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने खुद श्मशान में जाकर लोगों की लाशें जलाने में मदद की और लोगों को ऑक्सीजन भी पहुंचाया था।
बता दें कि भाजपा ने भी एमपी चुनावों के लिए अपनी चार लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अब 136 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जा चुका है। लिस्ट में भाजपा ने कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है। इनमें भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का भी नाम शामिल है। उन्हें इंदौर-1 विधानसभा से मैदान में उतारा गया है। कैलाश विजयवर्गीय के सामने अब कांग्रेस से संजय शुक्ला अपनी ताल ठोंकेंगे।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











