सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 34 सदस्यीय कोर संभावित समूह घोषित

नई दिल्ली.
हॉकी इंडिया ने रविवार को बेंगलुरु के साई सेंटर में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 34 सदस्यीय कोर संभावित समूह घोषित कर दिया है। यह शिविर झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 22 अक्टूबर को समाप्त होगा।

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पहली बार रांची (झारखंड) में 27 अक्टूबर से आयोजित किया जा रहा है। इसमें मेजबान भारत के साथ मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड भी शामिल होंगे। भारत अपने अभियान के शुरुआती मैच में थाईलैंड से भिड़ेगा। महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच जेनेके शोपमैन के अनुसार शिविर से भारतीय टीम को उन क्षेत्रों पर फिर से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी, जिनमें मूल्यांकन और सुधार की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि अब से ओलंपिक क्वालीफायर तक खेले जाने वाले सभी टूर्नामेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण होंगे, जिससे हमें एक टीम के रूप में सुधार करने का मौका मिलेगा। रांची जाने से पहले बेंगलुरु में यह एक बहुत छोटा शिविर होगा और सबसे पहले हम एशियाई खेलों में अपने प्रदर्शन का विस्तार से आकलन करेंगे। खिलाड़ी थोड़े ब्रेक के बाद लौटकर घरेलू मैदान पर आगामी चुनौती का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तरोताजा होंगे।

संभावित कोर ग्रुप

  • गोलकीपर्स – सविता, रजनी एतिमारपु, बिच्चू देवी खारिबाम, बंसारी सोलंकी
  • डिफेंडर्स – दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, अक्षता अबासो ढेकाले, ज्योति छत्री, महिमा चौधरी
  • मिडफील्डर्स – निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरामबम, ज्योति, नवजोत कौर, मोनिका, मारियाना कुजूर, सोनिका, नेहा, बलजीत कौर, रीना खोखर, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, अजमीना कुजूर
  • फॉरवर्ड्स – लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, वन्दना कटारिया, शर्मिला देवी, दीपिका, संगीता कुमारी, मुमताज खान, सुनेलिता टोप्पो, ब्यूटी डुंगडुंग।

Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें