रांची.
झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के नौ लाख छात्र-छात्राओं को साइकिल की राशि 4500 रुपये उपलब्ध कराई जाएगी। यह राशि 2020-21, 2021-22 और 2022-23 में आठवीं में रहे छात्र-छात्राओं को मिलेगी। इसके लिए आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने सभी जिलों के उपायुक्तों से स्कूलवार लाभान्वित होने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी मांगी है।
वर्तमान में पीएल खाते में इसकी राशि जमा है। इसमें लगभग नौ लाख लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से राशि जारी करने का निर्णय लिया गया है। जिलों से विद्यालयवार छात्र-छात्राओं की सूचना 15 अक्टूबर तक मांगी गई है। मिलने वाली सूचना के आधार पर छात्र-छात्राओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि का भुगतान किया जाएगा। वहीं, वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए खुली निविदा के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक समुदाय के लगभग छह लाख छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग द्वारा निविदा की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











